श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन भगवान श्री बदरीविशाल- श्री केदारनाथ को समर्पित किया।

श्री बदरीनाथ धाम 29 अगस्त। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी का सीईओ पद संभालने के बाद अपना पहला वेतन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम को विशेष दान के बतौर समर्पित कर दिया है।
एक महीने का वेतन रू 153134 अर्थात एक लाख तिरेपन हजार एक सौ चौतीस रूपये की धन राशि श्री बदरीनाथ मंदिर पूजा काउंटर में जमा की जिसकी मंदिर समिति ने रसीद भी जारी कर दी है।
WhatsApp-Image-2024-08-30-at-12.41.02-PM-e1725004515146-1024x754 श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन भगवान श्री बदरीविशाल- श्री केदारनाथ को समर्पित किया।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि वह श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा के लिए आये है उन्होंने 29 जुलाई 2024 को मंदिर समिति में पदभार ग्रहण किया था आज 29 अगस्त को एक महीने की सेवा पूरी होने पर गुरुवार एकादशी के शुभ दिवस पर उन्होंने अपनी आस्था -विश्वास से एक माह की वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे इस बीच उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विगत दिवस माणा रोड पर दुर्घटना में घायल गाय का रैस्क्यूकर अस्पताल पहुंचाया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।