बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माणा रोड से गाय को रैस्क्यू कराया ।

बदरीनाथ धाम: 28 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कल देर शाम माणा रोड पर घायल पड़ी हुई गाय का रैस्क्यू कर इलाज हेतु पशुचिकित्सालय जोशीमठ भिजवाया है।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ के निकट माणा रोड पर गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे गाय घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी।
मुख्य कार्याधिकारी ने नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित को जानकारी दी तथा
नगर पंचायत ने घायल गाय को इलाज के लिए पशुचिकित्सालय जोशीमठ भिजवाया जहां गाय का इलाज किया जा रहा है।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आमयात्रियों के बीच दर्शन पंक्ति में खड़े होकर तीर्थयात्रियों की दिक्कतें सुनी।

Next post

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन भगवान श्री बदरीविशाल- श्री केदारनाथ को समर्पित किया।