कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और जघन्य हत्या के विरोध में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने विरोध जताया। उन्होंने शनिवार को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल डाॅक्टरों ने एक सुर में कहा कि कोलकाता में हुआ घटनाक्रम एक हृदयविदारक घटना है। विरोध प्रर्दशन में शामिल डाॅक्टरों ने दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। देर शाम डाॅक्टरों ने कैंडिल मार्च निकालकर दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक ने कहा कि समाज के हर वर्ग में इस जघन्य कृृत्य को लेकर आक्रोश है। एस जी आर आर मेडिकल कॉलेज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) के साथ है. डॉक्टरों ने एकता का परिचय दिया. पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल इस कृृत्य की घोर निंदा करता है। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। हम पीड़ित परिवार प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परम पिता परमेश्वर से यह कामना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

दून के नामी रेस्तरां के लेडीज वाशरूम में हिडन कैमरा। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को कैमरे सहित किया गिरफ्तार। महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Next post

तीर्थ नगरी और आसपास के क्षेत्र में कई असामाजिक तत्व पत्रकारिता के नाम पर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हैं।