तीर्थ नगरी और आसपास के क्षेत्र में कई असामाजिक तत्व पत्रकारिता के नाम पर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हैं।

ऋषिकेश: तीर्थ नगरी और आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व पत्रकारिता के नाम पर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त है। जिससे समाज में पत्रकारिता को लेकर नकारात्मक संदेश जा रहा है। इस पर चिंता जताते हुए ऋषिकेश प्रेस क्लब के सदस्यों ने शनिवार को सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।

प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को सीओ कार्यालय में सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया से मुलाकात की। उन्हें अवगत कराया गया कि नगर तथा आसपास क्षेत्र में कुछ कथित लोग स्वयं को पत्रकार बताते हुए असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त है। इस तरह की गतिविधियों से वास्तविक पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के प्रति समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बड़ी संख्या में यह लोग अपने वाहनों में प्रेस लिखकर प्रशासन और समाज को गुमराह कर रहे हैं।
प्रेस क्लब ने मांग उठाई की प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के मानकों के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समाज में प्रेस के नाम का दुरुपयोग रोका जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रेस क्लब के संरक्षक विक्रम सिंह, हरीश तिवारी, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव खत्री, महामंत्री विनय पांडे, कोषाध्यक्ष अमित कंडियाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, गणेश रयाल, गौरव ममगाई, ललित शर्मा, पंकज कौशल आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और जघन्य हत्या के विरोध में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने विरोध जताया। उन्होंने शनिवार को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

Next post

भद्रा में भाई की कलाई पर राखी बाँधना माना जाता है अशुभ। पं. चमोली से जानिए रक्षा बंधन की सही तिथि, समय और शुभ मुहूर्त