श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा नेता मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

श्री केदारनाथ धाम: 2 नवंबर। भाजपा नेता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव तथा मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज अपराह्न को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया।

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।