श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी।

श्री केदारनाथ धाम: 2 नवंबर। गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी सपरिवार आज पूर्वाह्न केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद की अगवानी कर स्वागत किया।

इसके पश्चात गढ़वाल सांसद केदारनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा लोक-मंगल की कामना की। गढ़वाल सांसद ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये। उल्लेखनीय है कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज मंदिर परिसर में आ गयी है। कल कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को रवाना होगी।

मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।इसके पश्चात सांसद श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को रवाना हुए।

इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा नेता मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

Next post

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति मंदिर परिसर पहुंची। कल तीन नवंबर भैयादूज को श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।