दुःखद: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

DEHRADUN: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वह करीब 47 वर्ष के थे।

IMG-20250224-WA0044-scaled दुःखद: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

IMG-20250224-WA0046-scaled दुःखद: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।