हाईकोर्ट से सरकार को बड़ी राहत, पंचायत चुनाव पर हटाई रोक

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए चुनाव पर लगी रोक को हटा दी है। इस निर्णय से राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है और अब प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब जल्द ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।