राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून, गुरुवार – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का गरिमापूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।