पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न, देहरादून जिले में बनी 1208 पोलिंग पार्टियां

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।

दूसरे रेंडमाइजेशन में देहरादून जिले के 1090 पोलिंग बूथों के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व सहित कुल 1208 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच कार्मिकों की तैनाती होगी, इस प्रकार कुल 6040 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में महिला कार्मिक को अनिवार्य रूप से रखा गया है।

दूसरे रेंडमाइजेशन के बाद पोलिंग पार्टियों को संबंधित ब्लॉकों में भी आवंटित कर दिया गया है।

चकराता ब्लॉक में 137 बूथों के लिए रिजर्व सहित 151 पोलिंग पार्टियां

कालसी में 130 बूथों के लिए 143

विकासनगर में 242 बूथों के लिए 267

सहसपुर में 247 बूथों के लिए 272

रायपुर में 61 बूथों के लिए 74

डोईवाला में 273 बूथों के लिए रिजर्व सहित 301 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।

पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को पूर्व में 6 व 7 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं सभी 6040 मतदान कार्मिकों को आगामी 16 से 21 जुलाई तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात तीसरे एवं अंतिम रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किए जाएंगे।

रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चौहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।