टिहरी के घनसाली क्षेत्र में पेड़ गिरने से दो स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत

टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जब तेज हवाओं और बारिश के दौरान उन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। मृतकों की पहचान नेल ग्राम पंचायत निवासी कक्षा 10 के छात्र आरव सिंह (16) और कक्षा 11 की छात्रा मानसी सिंह (14) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 1:30 बजे हुआ, जब दोनों बच्चे घुमेटीधार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से घर लौट रहे थे। अपने गांव से लगभग 200 मीटर पहले अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते एक चीड़ का पेड़ उखड़कर उन पर गिर पड़ा।

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला आपदा प्रबंधन दल और पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

विकासनगर में गांव की गलियों में पहुंचा 12 फीट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Next post

पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न, देहरादून जिले में बनी 1208 पोलिंग पार्टियां