त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025: दोपहर 12 बजे तक 27% मतदान, सीएम धामी ने माँ संग किया मतदान

ऊधमसिंह नगर, 24 जुलाई। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत राज्यभर में मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 11.72% मतदान दर्ज किया गया, जबकि दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 27% हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जिले के नगला तराई स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माँ बिशना देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सीएम धामी ने मतदान के बाद सभी ग्रामीण मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट पंचायत प्रणाली को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।