त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2025: उत्साहपूर्ण भागीदारी, शाम 4 बजे तक 67.25% मतदान

मैपावटा, विकासखंड चकराता — त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत गुरुवार को राज्य भर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी रहा। चकराता के मैपावटा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने वाली बालिका ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उत्साहपूर्वक लोकतंत्र में भागीदारी निभाई।

राज्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 4:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 67.25% दर्ज किया गया। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर महिलाओं और युवा मतदाताओं में उत्साह देखा गया।

मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियों को सुरक्षित रूप से संबंधित स्ट्रॉन्ग रूम में भेजा जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।