नैनीताल-बेतालघाट घटनाओं पर CM धामी सख्त, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मामले की जांच कुमाऊँ मंडल आयुक्त करेंगे और पंद्रह दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कदम उठाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली को जनपद से बाहर और थानाध्यक्ष तल्लीताल को नैनीताल से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं और दर्ज सभी प्राथमिकी की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।