UTTARAKHAND: पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब देवीग्राम कहलाएगा

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से गांव का नाम बदला

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले की तहसील पिथौरागढ़ स्थित ग्राम “खूनी” का नाम बदलकर अब “देवीग्राम” कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने इस परिवर्तन को मंजूरी दी, जिसके बाद उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ग्रामवासी लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर यह मांग पूरी कर दी है।

अब आधिकारिक रूप से ग्राम “खूनी” को “देवीग्राम” के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखण्ड में श्रमिक कल्याण योजनाओं के 8,299 आवेदनों का निस्तारण, 25 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित

Next post

नैनीताल-बेतालघाट घटनाओं पर CM धामी सख्त, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्यवाही के निर्देश