सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना

सीएम धामी ने किया टपकेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

IMG-20250918-WA0109 सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। हाल ही में हुई भारी वर्षा के चलते मंदिर प्रांगण में जलभराव और मलबा जमा हो गया था। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता से अब मलबा हटाने का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और मंदिर परिसर सामान्य स्थिति में लौट आया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और समय पर राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

IMG-20250918-WA0101-scaled सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना

मंदिर परिसर का निरीक्षण पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और प्रदेश सहित प्रदेशवासियों की सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश से किया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” और 8वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान लॉन्च

Next post

Uttarakhand Rain Disaster 2025: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश