ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गांव, थैंक यू नेचर अभियान को मिला जिला प्रशासन का सहयोग

उत्तरकाशी। पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में “थैंक यू नेचर अभियान” के तहत आज ग्राम झाला में बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन ने सक्रिय सहयोग देते हुए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से कचरा गाड़ी और सफाई कर्मियों को गांव भेजा। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी सफाई में भाग लिया और एकत्रित प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि अभियान लगातार जनसहभागिता से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पंचायत और जनता जब एकजुट होकर काम करती है, तो बदलाव निश्चित होता है। उन्होंने जिलाधिकारी से ग्राम झाला को “मॉडल विलेज” बनाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए एक मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही।

ग्राम प्रधान ने कहा —

“हमारा लक्ष्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। जब गांव के लोग अपने परिवेश को धन्यवाद देंगे, तभी प्रकृति भी हमें आशीर्वाद देगी। यही थैंक यू नेचर अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।”

 

अभियान में युवक मंगल दल झाला, स्थानीय होटल व्यवसायी और ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए। साथ ही DRS Recycling Organisation, Atulya Ganga और IDEAL जैसी संस्थाओं ने समय-समय पर सहयोग दिया।

जिला प्रशासन के समर्थन से “थैंक यू नेचर अभियान” को नई ऊर्जा मिली है और जल्द ही ग्राम झाला को स्वच्छता मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

धामी सरकार की सख़्त कार्रवाई — UKSSSC की स्नातक परीक्षा रद्द, तीन माह में फिर होगी परीक्षा

Next post

गढ़वाल में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सहयोग से 3000 से अधिक मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ