बलूनी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत “समलौंण – संस्कृति और यादों को संजोए रखने का एक प्रयास।

बलूनी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत “समलौंण – संस्कृति और यादों को संजोए रखने का एक प्रयास।

 

 

देहरादून, 2 नवंबर। बलूनी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत “समलौंण – संस्कृति और यादों को संजोए रखने का एक प्रयास” (Igass Mahautsav) का आयोजन बनियावाला सामुदायिक भवन में भव्य रूप से किया गया।

मुख्यअतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी, अतिविशिष्ट अतिथि अध्यक्ष बद्री-केदार समिति हेमंत द्विवेदी जी, मुख्यमंत्री कार्यकारी अधिकारी प्रतिनिधि भूपेन्द्र बसेड़ा जी, विशिष्ट अतिथि रचना बुटोला (जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल), राकेश जोशी (अध्यक्ष DCDCU), मनमोहन कंडवाल (अध्यक्ष बार एसोसिएशन),आरती नेगी (ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल ), फाउंडर ब्रह्मकमल फाउंडेशन डॉ सुनीता बौडाई “विद्यार्थी” भाजपा में विभिन्न पदों पर शोभायमान प्रवक्ता रही नेत्री समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राज्य आंदोलनकारी आदरणीय खुशपाल सिंह परमार को बलूनी और ब्रह्मकमल फाउंडेशन ने राज्य स्थापना दिवस पर पुष्पगुच्छ, शाल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया.

कार्यक्रम में मशहूर कलाकार सौरव मैठाणी, कल्पना चौहान, रोहित चौहान, अभिनव रावत, तुषार द्वारका डिमरी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच का बहुत ही सुन्दर संचालन RJ गौरव भट्ट ने किया।
आयोजक बलूनी फाउंडेशन के ट्रस्टी मधुसूदन बलूनी, मनीष बलूनी, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला देवी बलूनी तथा मुख्य प्रायोजक बलूनी कार्गो मूवर्स प्रा. लि. के दीपक बलूनी, खुशीराम थपलियाल, प्रायोजक रमेश चंद गौड़ (पार्षद विद्या विहार) उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में पारंपरिक भैलों खेला गया, जिसमें लोगों ने उत्तराखंडी रीति से दिवाली का जश्न मनाया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

SGRRU एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पिरान कलियर में लगाया भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Next post

चौखुटिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात — 30 बेड से बढ़कर 50 बेड का अस्पताल बनेगा,सीएम धामी ने की घोषणा — डिजिटल एक्स-रे मशीन भी की जाएगी उपलब्ध

Post Comment