डीएम सविन बंसल तड़के पहुँचे एफआरआई, पीएम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। राज्य स्थापना रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर एफआरआई परिसर में होने वाले माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार तड़के सुबह 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में डीएम ने आयोजन स्थल पर 24×7 मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो जानी चाहिए ताकि कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा सके।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रजतोत्सव के क्रम में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

Next post

राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण