डीएम सविन बंसल की योजना बनी कारगर, राज्य स्थापना दिवस पर नहीं लगा जाम

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे आगंतुकों की सुविधा हेतु जिला प्रशासन ने एफआरआई परिसर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की। इस अवसर पर मसूरी से मंगाए गए 14 गोल्फकार्ट तथा दून स्मार्ट सिटी की 15 शटल बसें दिनभर आगंतुकों की सेवा में तत्पर रहीं।

एफआरआई परिसर में प्रवेश से लेकर पार्किंग स्थल तक जिला प्रशासन की यह व्यवस्था बेहद कारगर साबित हुई। आगंतुकों को न तो लंबा पैदल चलना पड़ा और न ही ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में बनाई गई इस योजना से कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने में जनसाधारण को सहजता और सुविधा मिली।

गौरतलब है कि गोल्फकार्ट वाहन वे ही हैं जिन्हें डीएम सविन बंसल ने मसूरी में प्रशासक रहते हुए खरीदा था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी वाहन वापस मसूरी भेज दिए गए। प्रशासन की यह व्यवस्था राज्य स्थापना दिवस समारोह की सुगमता और अनुशासन का उदाहरण बन गई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।