मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, मुख्यमंत्री आवास में ट्यूलिप अभियान शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, मुख्यमंत्री आवास में ट्यूलिप अभियान शुरू

IMG-20260102-WA0034 मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, मुख्यमंत्री आवास में ट्यूलिप अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप उत्पादन की नई पहल

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में ट्यूलिप उत्पादन की विशेष पहल का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, पुष्प उत्पादन और बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस वर्ष ट्यूलिप की 17 विभिन्न प्रजातियों के लगभग चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। इनमें लेक पर्पल और बाईकलर जैसी आकर्षक रंगत वाली विशेष प्रजातियां भी शामिल हैं, जो आने वाले समय में उद्यान की सुंदरता को और बढ़ाएंगी।

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पुष्प उत्पादन और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार से न केवल सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि किसानों और युवाओं के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की तकनीक, जलवायु अनुकूलता और देखरेख से संबंधित जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास परिसर में संचालित मशरूम उत्पादन, मौनपालन (हनी बी-कीपिंग) और अन्य बागवानी गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु पुष्प उत्पादन और बागवानी के लिए अत्यंत अनुकूल है और यदि वैज्ञानिक पद्धतियों व आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाए, तो यह क्षेत्र राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।