उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण और तैनाती आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

Screenshot_2026-07-24-21-32-05-84_c37d74246d9c81aa0bb824b57eaf7062-scaled-1 उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव Screenshot_2026-07-24-21-32-08-93_c37d74246d9c81aa0bb824b57eaf7062-scaled-1 उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

​मुख्य अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ और बदलाव:

  •  लालरिन लियना फैनई (IAS-1997): इन्हें ‘प्रमुख सचिव – आबकारी विभाग’ के प्रभार से मुक्त किया गया है।
  •  नितेश कुमार झा (IAS-2002): इन्हें ‘सचिन – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी’ से मुक्त करते हुए ‘सचिव – पंचायती राज विभाग’ की नई ज़िम्मेदारी दी गई है।
  •  रविनाथ रमन (IAS-2004): ‘सचिव – विद्यालयी शिक्षा’ का दायित्व हटाकर ‘सचिव – परिवहन विभाग’ एवं ‘आयुक्त – परिवहन’ बनाया गया है।
  • डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय (IAS-2005): इन्हें ‘सचिव – सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग’ का दायित्व सौंपा गया है।
  •  बृजेश कुमार संत (IAS-2006): इन्हें ‘सचिव – परिवहन विभाग’ से हटाकर ‘सचिव – आबकारी विभाग’ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ० सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय (IAS-2007): इन्हें ‘सचिव – गन्ना विकास एवं चीनी विभाग’ का अतिरिक्त/नया दायित्व सौंपा गया है।
  •  ज्योति यादव (IAS-2009): जो कि बाध्यप्रतीक्षा में थीं, उन्हें ‘सचिव – विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक)’ का पदभार सौंपा गया है।
  •  युगल किशोर पंत (IAS-2009): इन्हें ‘सचिव – सचिवालय प्रशासन विभाग’ की नई जिम्मेदारी मिली है।
  •  रणवीर सिंह चौहान (IAS-2009): इन्हें ‘सचिवालय प्रशासन, गन्ना विकास एवं चीनी विभाग’ से मुक्त करते हुए ‘सचिव – वित्त विभाग’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ० पराग मधुकर ढकाते (IFS): इन्हें ‘विशेष सचिव – पंचायती राज विभाग’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  •  अभिषेक रुहेला (IAS-2015): इन्हें ‘अपर सचिव – राज्य सम्पत्ति विभाग’ एवं ‘राज्य सम्पत्ति अधिकारी’ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश – वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी,मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

Next post

मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी,शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि