नाबालिंग बच्ची के अपहरण मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

नाबालिंग बच्ची के अपहरण मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

देहरादून: नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम को यूपी के सहारनपुर जिले में भेजा गया है.

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सोशल मीडिया और सर्विलास की मदद से नाबालिग को 24 घंटे के अंदर तीन अप्रैल को लालपुल के पास से सकुशल बरामद कर लिया था. हालांकि आरोपी इस दौरान फरार हो गए थे. नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि मो. इरफान, मो. दानिश और हैदर की मां सैहयारा ने इस काम में मदद की थी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हैदर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।