उत्तराखण्ड को राहतः  15वें वित्त आयोग ने  की दूसरी किश्त जारी

उत्तराखण्ड को राहतः  15वें वित्त आयोग ने  की दूसरी किश्त जारी

देहरादून। उत्तराखंड को 15वें वित्त आयोग ने बड़ी राहत दी है।  वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 17 राज्यों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कुल 19,742 करोड़ रुपये की राशि राजस्व घाटा अनुदान के रूप में दूसरी किश्त जारी की है।
15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर केंद्र सरकार ने 17 राज्यों को रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के तहत 9,871 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी की है। अप्रैल और मई महीने के लिए उत्तराखंड को ₹1295.34 करोड़ रुपये मिले हैं। 14वें वित्त आयोग से इस मद में कोई पैसा नहीं दिया था। 15वें वित्त आयोग से रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के तहत उत्तराखंड को अगले 5 साल में कुल 60,772 करोड़ रुपये मिलेंगे। राजस्व घाटा अनुदान के लिए जिन राज्यों का नाम की सिफारिश की गई है। उनमें आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड शामिल है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।