अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल

देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से इन दिनों उत्तराखंड के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 11 मई को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। 12 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं अन्य पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।