भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मसूरी-देहरादून मार्ग हुआ बाधित

देहरादून। तौकते तूफान का असर अब उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश की राजधानी दून सहित पहाड़ों की रानी मसूरी में भी देर रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों को सुबह जरूरत के सामान खरीदने के लिए बाजार आने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। इधर लगातार बारिश से दून के कई क्षेत्रों में सड़के पानी से लबालब भरी दिखी। बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर आए मलबे को हटाने का काम जारी है। मसूरी ही नहीं उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते उत्तराखंड के पहाड़ी और निचले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग नेे गुरूवार को राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं राज्य के कुछ स्थानों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश का सिलसिला 22 और 23 मई के बाद भी जारी रह सकता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।