केदारघाटी में बारिश से फसल बर्बाद

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में मौसम के करवट बदलने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट महसूस की गई है। वहीं बेमौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। वहीं ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं। केदारघाटी में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से काश्तकारों की धान और मंडुवे की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। दूसरी तरफ केदारनाथ, तुंगनाथ धामों में तैनात देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्य भी बाधित हो रहे हैं उधर बीते रोज को दिनभर बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के कई लिंक रोड कीचड़ से तब्दील रहे। लोगों को जान-जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।