वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन

कोटद्वार। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का कल रात हृदयाघात से निधन हो गया। एनडी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार, गढ़वाल महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष माधवी रावत, पौड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।