मुख्यमंत्री दे गए रूड़की को ढेर सारी सौग़ात,नगर निगम चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र।पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का किया शुभारम्भ।

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

रूड़की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान ऋण योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रूड़की नेहरु स्टेडीयम में जनता को सम्बोधित कर इस योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा सरकार पांच लाख रुपए का ऋण शून्य प्रतिशत पर किसानों को उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा कि विगत वर्ष इसी जगह पर किया गया वादा आज पूरा किया जा रहा है।उन्होंने सरकार की आयुष्मान कार्ड एवं राशन की दुकानों पर सस्ती दाल एवं अन्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई।उन्होंने गन्ना का भुगतान एक सप्ताह में करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने लोगों से आहावन किया। उन्होने कहा जनसंख्या नियंत्रण पर हमारी सरकार ने शुरुआत कर दी है और पंचायत चुनाव में इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण के इस कार्य मे भागीदार नही हो सकते उन्हें जनप्रतिनिधि रहने का हक नही।
इस अवसर पर शिवपुरम,पनियाला में होने वाले विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। शिवपुरम में सात लाख से बन्ने जा रहे सीसी रोड व नाला निर्माण तथा सुभाष नगर में साड़े चार लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पिछली बार की गई घोषणाओं में पूरी हुई घोषणाओं को जनता के सामने रखा, सलेमपुर कृष्णानगर के नालों का निर्माण, कृष्णनगर में पार्क बनेगा, नेहरू स्टेडियम का सौंदर्यीकरण करीब पांच करोड़ की लागत से होगा, चारों घाटों का सौंदर्य करण, सड़कों का चौधिकर्ण और इंटरलॉकिंग टायल लगाई जाएंगी, डिवाइडरों पर रेलिंग, पुराने सीवर चेम्बर बदले जाएंगे,मोहनपुरा में जलभराव की समस्या का समाधान, दिल्ली रोड पर नाला निर्माण, सुभाष नगर शास्त्री नगर, पुरानी तहसील आदि क्षेत्रो में जलभाव समास्या का समाधान।
केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा की रूड़की नगर निगम क्षेत्र में नए क्षेत्रो को (दिल्ली रोड के) जोड़ने और पाडली गुर्जर रामपुर को बाहर करने की लड़ाई मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने लड़ी इसका लाभ नगर निगम को भविष्य में मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा आने वाले निगम चुनाव में भाजपा की जीत विकास के बूते पर होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नए जुड़े क्षेत्रो में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल लाइंस को नुजूल मुक्त करना प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज नगर के लिए दर्जनों विकास कार्यों का लोकार्पण किया इसके लिए उनका आभार।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक,सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत,रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा,देशराज कर्णवाल,श्यामवीर सैनी,नरेंद्र ठाकुर, अमन त्यागी, जयपाल सिंह चौहान,अजय सिंघल, सुरेश चंद जैन, ललित मोहन अग्रवाल,सुशील त्यागीअनिल शर्मा,प्रमोद जोहर,विकास शर्मा,रवि राणा, अमरीश गर्ग सुनील साहनी भाजपा कल्पना सैनी गौरव चौधरी, विवेक चौधरी, सागर गोयल, सुबोध राकेश, भरत कपूर,विकास तिवारी, शुभित गौतम,आदेश सैनी, गौरव गोयल,मुकेश अग्रवाल प्रदीप पाल गजेंद्र चोधरी,सुशील चौधरी, कुँवर नगेश्वकर,धीरज पाल ,मनोज महेरा असगर अली,भगवान सैनी,सावित्री मंगला, सुबोध सैनी, महेंद्र काला, सौरभ गुप्ता,सुबोध कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share this content:

Post Comment

देश/दुनिया की खबरें