Chandrayaan-3 Landed Moon: चांद पर बजा भारत का डंका, 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंचा, PM बोले- चंदा मामा दूर के नहीं.. टूर के
Chandrayaan-3 reached moon: भारत का चंद्रयान-3 तमाम जटिलताओं पर विजय प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच गया. 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा.
Chandrayaan-3 reached moon: भारत का चंद्रयान-3 तमाम जटिलताओं पर विजय प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक चांद की सतह पर पहुंच गया. 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस गौरवपूर्ण पल पर खुशी से झूम उठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण की पूरे देश को शुभकामनाएं दी. चंद्रयान-3 की ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ शुरू होते ही पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक पल पर थी.
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली 40 दिनों की यात्रा के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान -3 मिशन अब पूरा हो चुका है. विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की.
चंद्रयान-3 मिशन 2019 के चंद्रयान-2 मिशन का फॉलो अप है, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस मिशन के सफल होते ही भारत उन देशों के एक छोटे और विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है, जो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहे हैं. अब तक इस क्लब के तीन सदस्य- संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही थी. अब भारत ने भी इस क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है.


