1उत्तराखंड न्यूज़1
आस्था
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
Amavasya, Amavasya 2025, Ayodhya Diwali, Badrinath Diwali, Deepavali Debate, Deepawali 2025 Diwali 2025, Deepawali Ki Tithi, Dehradun Update, Diwali Celebrations, Diwali Date Confusion, Diwali Ki Tareekh, Diwali News, Festival Of Lights, Hindu Calendar, Lakshmi Puja, Panchang, Religious Scholars, uttarakhand latest news
MP Team
दीपावली 2025: 20 या 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली ?
दीपावली की तिथि को लेकर असमंजस, पंडितों में मतभेद — 20 या 21 अक्टूबर को मनाई जाए दीपावली?
दीपावली की तिथि को लेकर जारी असमंजस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों को उलझन में डाल दिया है। अलग-अलग पंडितों और धर्माचार्यों के मतभेद के कारण इस बार यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि लक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव 20 अक्टूबर को मनाया जाए या 21 अक्टूबर को।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी लक्ष्मी पूजन की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी, जिससे श्रद्धालुओं में असमंजस फैल गया था। इस वर्ष फिर से वही स्थिति बन गई है, जिसके चलते लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि तैयारियां किस दिन के अनुसार की जाएं।
कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की शाम से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक रहेगी। उनका कहना है कि चूँकि अमावस्या की रात्रि 20 अक्टूबर को पड़ रही है, इसलिए दीपावली और लक्ष्मी पूजन उसी दिन मनाया जाना चाहिए। इन पंडितों ने बताया कि लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम 7 बजे से 9 बजे तक रहेगा।
वहीं, कुछ अन्य धर्माचार्यों का मत है कि इस वर्ष पूरी अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर को रहेगी, इसलिए दीपावली और लक्ष्मी पूजन उसी दिन किया जाना अधिक उचित होगा। उनका कहना है कि परंपरानुसार पूजन उसी दिन किया जाता है जब अमावस्या पूरे दिन प्रभावी रहती है।
इसी बीच, पंडित के पी चमोली ने यह भी बताया कि अयोध्या और बद्रीनाथ धाम में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है, अतः श्रद्धालुओं को भी उसी दिन दीपावली मनानी चाहिए ताकि सभी एक साथ उत्सव का आनंद ले सकें।
Share this content:
