1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
मौसम
Chamoli disaster compensation, Chamoli flood affected families aid, CM Dhami Tharali visit, CM Pushkar Singh Dhami disaster inspection, Dehradun Update, Tharali disaster relief 2025, Tharali flood victims assistance, Tharali relief camps Uttarakhand, Uttarakhand natural disaster news, चमोली आपदा अपडेट, थराली आपदा राहत
MP Team
Tharali Disaster Relief: थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के थराली क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने कुलसारी राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।”
प्रभावित परिवारों को सहायता राशि
सीएम धामी ने पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही, बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
राहत शिविरों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया और यहां प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को असुविधा न हो और सभी को भोजन, चिकित्सा एवं रहने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
राहत एवं रेस्टोरेशन कार्य
सीएम धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत व रेस्टोरेशन कार्य संचालित करने और 24×7 मोड पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
-
डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित राहत शिविरों में ठहराया गया है।
-
राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी में 12, प्राथमिक विद्यालय चेपड़ो में 36 और थराली अपर बाजार प्राथमिक विद्यालय में 20 लोगों को ठहराया गया है।
-
राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और आवास की उचित व्यवस्था की गई है।
-
आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को सुचारू कर दिया गया है, जबकि विद्युत आपूर्ति और पेयजल लाइनों की मरम्मत तेजी से जारी है।
-
प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के आंकलन का कार्य भी प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी
मुख्यमंत्री के साथ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, एसडीएम पंकज भट्ट एवं सीओ अमित कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share this content:
