फ्लाईदुबई विमान घटना: घायल भारतीय पायलट की सेहत में सुधार, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

फ्लाईदुबई विमान घटना: घायल भारतीय पायलट की सेहत में सुधार, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

फ्लाईदुबई की एक उड़ान के दौरान अपने सह-पायलट के हमले का शिकार हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी कि कैप्टन स्मित का इलाज अबू धाबी के एक अस्पताल में चल रहा है और भारतीय राजनयिक स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

e0a4abe0a58de0a4b2e0a4bee0a488e0a4a6e0a581e0a4ace0a48-real-6 फ्लाईदुबई विमान घटना: घायल भारतीय पायलट की सेहत में सुधार, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

अबू धाबी के अस्पताल में हो रहा है इलाज

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारतीय दूतावास कैप्टन स्मित की देखभाल के लिए लगातार अस्पताल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। सऊदी अरब में शुरुआती इलाज के बाद उन्हें अबू धाबी स्थानांतरित किया गया था, जहाँ वे तेज़ी से रिकवरी कर रहे हैं। भारतीय दूतावास ने उनके परिवार को हरसंभव मदद देने की बात भी दोहराई है।

क्या थी पूरी घटना

यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान हुई थी। विमान में ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने हमला किया था, जिससे भारतीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद कैप्टन स्मित ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे अन्य क्रू सदस्यों और यात्रियों ने हमलावर को काबू में कर लिया।

सऊदी अरब और यूएई स्तर पर जांच जारी

सऊदी अरब ने इस घटना के बाद विमानन सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन करने के लिए एयर सेफ्टी जांच शुरू कर दी है। यह जांच संयुक्त अरब अमीरात द्वारा चलाई जा रही अलग आपराधिक जांच के समानांतर चल रही है। यूएई ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है, जबकि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भविष्य में विमानन सुरक्षा को बेहतर बनाने के उपायों पर काम कर रही हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।