क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई मजबूत करने के लिए NALCO और रूस की RUSAL में समझौता

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने देश में महत्वपूर्ण खनिजों की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए रूस की बड़ी एल्युमिनियम कंपनी RUSAL के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य एलुमिना उत्पादन के उप-उत्पाद यानी रेड मड से स्कैंडियम निकालने की संभावनाओं तलाशना है।

बेंगलुरु में हुआ समझौता

यह समझौता बेंगलुरु में आयोजित 44वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन ऑफ ICSOBA 2026 के दौरान हुआ। इस सहयोगात्मक पहल से दोनों कंपनियों के बीच तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान होगा और रेड मड से स्कैंडियम निष्कर्षण के लिए व्यवहार्य तकनीकों और प्रक्रियाओं का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर NALCO और RUSAL के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

औद्योगिक अवशेष का बेहतर उपयोग

एलुमिना उत्पादन के दौरान निकलने वाले रेड मड को आमतौर पर एक औद्योगिक अवशेष के रूप में देखा जाता है। हालांकि, इसमें मूल्यवान तत्व भी मौजूद होते हैं जो संसाधन पुनर्प्राप्ति के अवसर प्रदान करते हैं। इस अपशिष्ट पदार्थ से स्कैंडियम अलग करने से औद्योगिक उप-उत्पादों के बेहतर इस्तेमाल के नए रास्ते खुल सकते हैं और क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन को मजबूती मिल सकती है।

अन्य परियोजनाओं पर भी काम

रूस की कंपनी RUSAL ने रेड मड से स्कैंडियम निकालने की तकनीक पहले ही विकसित कर ली है जो वैश्विक स्तर पर कम कार्बन वाले एल्युमिनियम की प्रमुख उत्पादक है। इस साझेदारी के माध्यम से NALCO को तकनीकी सहयोग का आकलन करने और उपयुक्त रिकवरी विधियों की व्यवहार्यता जांचने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, NALCO अन्य संस्थानों के साथ मिलकर दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और अन्य खनिजों की रिकवरी पर भी काम कर रहा है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।