कोरोना से एरीज के पूर्व निदेशक अनिल पांडे का निधन

हल्द्वानी। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के पूर्व निदेशक और वैज्ञानिक अनिल पांडे का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अनिल पांडे कोरोना संक्रमित पाए थे। उनके निधन के बाद नैनीताल एरीज समेत हल्द्वानी में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। कोरोना लगातार कई लोगों की जिंदगी लील ली है। शुक्रवार को नैनीताल के आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान एरीज के पूर्व निदेशक और वैज्ञानिक अनिल पांडे का कोरोना से निधन हो गया है। रिटायर होने के बाद अनिल पांडे हल्द्वानी में निवास रह रहे थे। वे बीते दिनों ही कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। हल्द्वानी निवासी अनिल पांडे अपने पीछे पत्नी, माता और बेटे को छोड़ गए है। डीएसबी नैनीताल से एमएससी की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एरीज में नौकरी ज्वाइन की थी। साल 2013 में उन्होंने एरीज का निदेशक का पदभार संभाला था। अनिल पांडे वैज्ञानिक थे और भारत की ओर से वे कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। उन्हें कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। डॉक्टर अनिल पांडे की 150 से ज्यादा शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉक्टर अनिल पांडे के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने दुख जताया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।