सिंचाई उधोगशाला में आयोजित पूजन में कर्मचारियों ने लिया भाग

इरफान अहमद

रुड़की। राजकीय सिंचाई उद्योगशाला कर्मचारी ट्रेड यूनियन रुड़की के तत्वाधान में आज सिंचाई कार्यशाला के मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि का पूजन स्थापना खंड के अधिशासी अभियंता पीके वर्मा एवं सहायक अभियंता कार्यशाला संजय बहुगुण ने विधि विधान से संपन्न कराया। पंडित जी ने महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है इसका विस्तार से वर्णन किया।साथ ही कार्यशाला के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए विधाता से दुआ मागी कि यहां सभी सुख शांति से रहे और यह कार्यशाला दिन दूना रात चौगुना उन्नति करें ।ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस सिंचाई कार्यशाला में बेरोजगारो को रोजगार मिले।
इस अवसर पर सहायक अभियंता प्रशांत, अपर सहायक अभियंता नीटू सिंह, ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष निरंजन कुमार, महामंत्री अरविंद राजपूत, विवेक राणा, कुंवर पाल संजय कुमार, सतीश कुमार, चेतपाल गिरी मनोज सैनी, कुलदीप सैनी, विनोद टंडन, प्रदीप चौहान, सुनील अग्रवाल ,कृष्णा, जय प्रकाश जैन, असगर अली, सगीर अहमद, नसरत अली, निशांत कुमार आदि उपस्थित थे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

3 माह से वेतन नहीं मिलने से लेवर की हड़ताल

Next post

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय सांसद की मांग का समर्थन किया, कहा पांच लोकसभा सीट में से एक हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रवासियों को मिलनी चाहिए

Post Comment