कलियर में पति ने पीट पीटकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट-पुलिस गिरफ्त में पति

इरफान

कलियर में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने पीट पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कलियर दरगाह अब्दाल साहब बस्ती में हिलाल और उसकी पत्नी शगुफ्ता परवीन उम्र 35 वर्ष निवासी गांव सिमरया जिला भागलपुर बिहार हाल निवासी पूजा कालोनी गाजियाबाद दो माह से किराए पर रह रहे थे। हिलाल दरगाह में हाजरी के लिए लेकर आया था। सूत्रों के अनुसार देर रात दोनो पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडो से पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया है पूछताछ की जा रही है

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उच्च न्यालय के आदेश की दरगाह प्रशासन कर रहा लगातार अवमानना

Next post

अक्षय तृतीया पर विशाल हवन का आयोजन ओर हरकी पौड़ी पर संतश्री आशारामजी बापू के भक्तों ने दूध,पलाश व बेल शर्बत का प्याऊ भी लगाया।

Post Comment