अक्षय तृतीया पर विशाल हवन का आयोजन ओर हरकी पौड़ी पर संतश्री आशारामजी बापू के भक्तों ने दूध,पलाश व बेल शर्बत का प्याऊ भी लगाया।

संपादक पीयूष वालिया
सहसंपादक अमित मंगोलिया

हरिद्वार:- अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर देवभूमि हरिद्वार में जहाँ एक ओर गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही, वहीं दूसरी ओर उनकी प्यास बुझाने के लिये हरकी पौड़ी पर संतश्री आशारामजी बापू के भक्तों ने दूध,पलाश व बेल शर्बत का प्याऊ भी लगाया।
540c90f7-6ae6-4c38-92ec-c8f035ce8d13-300x200 अक्षय तृतीया पर विशाल हवन का आयोजन ओर हरकी पौड़ी पर संतश्री आशारामजी बापू के भक्तों ने दूध,पलाश व बेल शर्बत का प्याऊ भी लगाया।आश्रम मीडिया प्रभारी अलका शर्मा ने बताया कि बापूजी सत्संग में बताते हैं अक्षय तृतीया पर किया गया स्नान, दान, जप, हवन व पितरों के निमित्त किये गए शुभ कर्म अक्षय फल देते हैं। आज हरिपुर कलां स्थित संतश्री आशारामजी बापू आश्रम में विशाल हवन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। यह सतयुग का प्रारम्भ दिवस भी माना जाता है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाता है व माँ गंगा के घाटों पर यात्रियों का तांता लगा रहता है तथा लोग पुण्यदायी तिथियों का लाभ लेने से नहीं चूकते।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कलियर में पति ने पीट पीटकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट-पुलिस गिरफ्त में पति

Next post

मोंटफोर्ट स्कूल के छात्र निज़ाउल रेहमान ने 91%प्रतिशत अंक लाकर किया रुड़की का नाम रोशन, पूर्व विधायक ने छात्र को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Post Comment