मोंटफोर्ट स्कूल के छात्र निज़ाउल रेहमान ने 91%प्रतिशत अंक लाकर किया रुड़की का नाम रोशन, पूर्व विधायक ने छात्र को मिठाई खिलाकर दी बधाई

सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल का रिजल्ट आते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए रुड़की के अलग अलग स्कूलों में जहां छात्र छात्राओं ने बाजी मारते हुए स्कूल टॉप किया है वही रुड़की के मोंटफोर्ट स्कूल के निज़ाउल रहमान ने साईंस साईड से 91%प्रतिशत अंक लाकर रुड़की का नाम रोशन किया है निज़ाउल रेहमान को स्कूल के शिक्षक और छात्रो ने बधाई दी वही घर पहुंचे छात्र को परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी शहज़ाद ने भी अपने भतीजे के अच्छे नम्बर आने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की। निज़ाउल रहमान ने बताया उसका सपना आईएस बनकर देश की सेवा करना है जिसकी तैयारी उसने अभी से शुरू कर दी है
720056e7-756f-4535-93ee-e48b91461985-300x169 मोंटफोर्ट स्कूल के छात्र निज़ाउल रेहमान ने 91%प्रतिशत अंक लाकर किया रुड़की का नाम रोशन, पूर्व विधायक ने छात्र को मिठाई खिलाकर दी बधाईवही निज़ाउल रेहमान ने बताया उसकी कामयाबी में क्लास के छात्रों का अहम योगदान रहा है निज़ाउल रेहमान ने इसके श्रय अपने माता पिता और शिक्षकों को भी दिया है। परिजन छात्र के अच्छे नम्बर आने पर गर्व महसूस कर रहे है परिजनों का कहना है उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से यह कामयाबी हासिल की है। उनके पिता सत्तार ने बताया उनके बेटा मोबाईल का भी इस्तेमाल नही करता उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई में रहता है उसने मोबाइल और सोशल साईट से हमेशा दूरी रखी है उनके पिता सत्तार ने बताया वो बेटे का एडमिशन आईआईटी कराकर आईएस बनाकर उसका सपना पूरा करेंगे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

अक्षय तृतीया पर विशाल हवन का आयोजन ओर हरकी पौड़ी पर संतश्री आशारामजी बापू के भक्तों ने दूध,पलाश व बेल शर्बत का प्याऊ भी लगाया।

Next post

परिजनों पर नही थे छह सौ रुपए तो सिविल अस्पताल ने जप्त कर लिया महिला का शव

Post Comment