कांग्रेस ने महंगाई के विरोध स्वरूप किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध स्वरूप किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

  • लैंसडाउन । लैंसडाउन में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गैस पर पेट्रोल के दामों पर हो रही बेहताशा वृद्धि को लेकर उग्र प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया गया साथ ही विरोध स्वरूप गांधी चौक में चूल्हे में रोटियां शेक व वाहनों को रस्सी के सहारे खींचकर विरोध का इजहार किया गया । इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला की अगुवाई में उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा डीजल ,पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी कर दी गयी है । जिसके कारण देश में मंहगाई को बल मिलेगा । पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से जहां यातायात के साधन मंहगे हो जायेंगे और उसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा । गैस के दामों में बढ़ोत्तरी होने से आम लोगों की रसाई पर भी बहुत प्रभाव पड़ेगा । भारत की तुलना में पड़ोसी देशों में पट्रोल व डीजल की कीमतों में बहुत अन्तर है । ऐसे में देश की जनता पर डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाकर मंहगाई को बढावा देना दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि मंहगाई से जूझती देश की जनता को राहत दिलाने के लिये केन्द्र सरकार को पेट्रोल , डीजल व गैस के दामों में की गयी बढोत्तरी को वापस करने के लिए निर्देश दे । इस अवसर पर लैंसडौन विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष जहरीखाल होशियार सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष महिपाल रावत, कल्याण, शशि रौतेला, शशि कला नेगी, गौरव पुंडीर, कमल, रोहित चौहान, आदित्य मोहन सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।