अब दिल्ली को इंद्रप्रस्थ और लखनऊ को लखनपुर नाम देने की मांग उठी

अब दिल्ली को इंद्रप्रस्थ और लखनऊ को लखनपुर नाम देने की मांग उठी

 

दिल्ली: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली का नाम बदलकर “इंद्रप्रस्थ” और लखनऊ को “लखनपुर” करने की मांग की है. ये मांग उत्तर प्रदेश के वृंदावन में रविवार को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान की गई. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और मथुरा के तीन बार के पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह ने की थी.

संगठन के युवा विंग के प्रमुख शांतनु सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ और लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुर रखने की मांग इसलिए की है क्योंकि ये यहां के मूल नाम थे. उनका कहना है कि वह जल्द ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को लेकर बात करेंगे.

संगठन मथुरा और वाराणसी में मंदिर निर्माण के लिए समर्थन जुटाने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में 1,100 किलोमीटर की रैली आयोजित करने की योजना बना रहा है, जोकि मथुरा से काशी (बनारस) और फिर अयोध्या तक रैली करेगा. उनका कहना है कि ये रैली सात या आठ दिनों में पूरी होगी. इसका उद्देश्य मथुरा और काशी में स्थलों के लिए समर्थन हासिल करना है, जो भूमि विवाद में फंस गए हैं

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।