सीमा सुरक्षा को सामंजस्य बना काम करें एजेंसियां : डीजीपी

सीमा सुरक्षा को सामंजस्य बना काम करें एजेंसियां : डीजीपी

बनबसा (चम्पावत) : पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सीमा स्थित बैराज चौकी, इमीग्रेशन चेक पोस्ट और भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर नंबर सात का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने को कहा।

सोमवार को उन्होंने इमीग्रेशन चेक पोस्ट के अधिकारी इंदर सिंह से भारत-नेपाल के नागरिकों के बीच आवागमन और कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीमा पर पैनी चौकसी रखी जाए। इसके लिए एसएचबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। बाद में डीजीपी सीमा स्थित पिलर नंबर सात पर पहुंचे और एसपी लाकेश्वर सिंह तथा एसएसबी के उप सेनानायक  सुबेदार अंबावत से क्षेत्र की ताजा गतिविधियों की जानकारी ली। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला पुलिस के लिए चैलेंज है, जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि उनका प्रयास पुलिस को स्मार्ट और संवेदनशील बनाना है। डीजीपी ने कहा, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड पेज पर किसी पीडि़त द्वारा शिकायत की जाती है तो उसका तत्परता से समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, शारदा बैराज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।