सिंचाई नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त

सिंचाई नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त

रामनगर: हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे के पास सिंचाई नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सिंचाई नहर में शव की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. रामनगर कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसीलिए अभी शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. उसकी उम्र 45 से 50 साल के बीच लग रही है. मृतक के दाहिने हाथ पर रावत लिखा हुआ है.

पुलिस के मुताबिक अभीतक मौत के कारणों पता नहीं चल पाया है. पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।