सल्ट  विधानसभा उपचुनाव  के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

सल्ट  विधानसभा उपचुनाव  के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

अल्मोड़ा जनपद की सल्ट  विधानसभा उपचुनाव  के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना होंगे। भाजपा के कद्दावर नेता और वरिष्ठ विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद शर्ट विधानसभा सीट खाली हुई जिसमें कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए लेकिन भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है जिसकी औपचारिक घोषणा आज हो जाएगी ।

सुरेंद्र जीना ने विधायक रहते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में काफी कार्य किया है जिसका फायदा उनके भाई महेश जीना को सीधे तौर पर मिलेगा। जनता से सीधे जुड़े होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता भी स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना को अपने बेटे की तरह मानती थी इसलिए इस चुनाव में महेश जीना को सहानुभूति का भी बड़ा फायदा होगा।

महेश जीना बीकॉम ग्रेज्युट हैं और  निजी व्यवसाय करते हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं पिछले 38 सालों से वह संघ के सिपाही के तौर पर काम कर रहे हैं ऐसे में उनके टिकट की दावेदारी को संगठन से भी काफी मजबूती मिलेगी जिसके बाद सभी दावेदारों को पकड़ते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।