देवभूमि बचाओ यात्रा के लिये तैयार : पहाड़ के युवा  , भावना पांडे 

देवभूमि बचाओ यात्रा के लिये तैयार-: पहाड़ के युवा  , भावना पांडे 
IMG-20210315-WA0725-1024x768-1-300x225 देवभूमि बचाओ यात्रा के लिये तैयार : पहाड़ के युवा  , भावना पांडे 

IMG-20210315-WA0722-1024x768-1-300x225 देवभूमि बचाओ यात्रा के लिये तैयार : पहाड़ के युवा  , भावना पांडे 

यह यात्रा कुमाऊ से लेकर गढ़वाल के हर एक विधानसभा में निकाली जाएगी जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रहेगी ।

दरअसल जिस तरह से बीते कुछ सालों में उत्तराखंड की सियासत करवट बदलती रही है और मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल से लेकर विभागीय भृष्टाचार में कमज़ोर पफटी जन अपेक्षाओं की दुर्गति हुई है उसके बाद पहाड़ के आंदोलनकारियों और पूर्व सैनिकों में जमकर गुस्सा देखा जा रहा है ।

राजनीतिक उठापटक हो विधायकों की नाराजगी हो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नूरा कुश्ती हो या फिर आम आदमी पार्टी की लालच भरी नजर पहाड़ की विधानसभा पर , इन सबके बीच किसी का नुकसान हो रहा है तो वह है आम पहाड़ का नागरिक और उत्तराखंड की अवधारणा ,  लिहाजा अब उत्तराखंड की बेटी और आयरन लेडी ऑफ उत्तराखंड के नाम से जानी जाने वाली भावना पांडे ने मोर्चा संभालते हुए उत्तराखंड में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की मुहिम शुरू की है ।

जिसके तहत ही देवभूमि बचाओ यात्रा जल्द निकालने की योजना अंतिम दौर में है। खास बात है कि तीसरा विकल्प को पहाड़ के युवाओं का भरोसा और हौसला लगातार बढ़-चढ़कर मिल रहा है जिससे लगता है कि पहाड़ की जनता अब एक बड़े बदलाव के मूड में भी है । 2022 का चुनाव अब एकदम सामने खड़ा है और भाजपा कांग्रेस का सियासी ड्रामा अपने शबाब पर है।

ऐसे में खुद को ठगा महसूस कर रही जनता बड़ी उम्मीद और हसरतों से तीसरा विकल्प और भावना पांडे के साथ खड़ा है। जिसे  तमाम संगठनों , समाजसेवियों और देशभर में फैले लाखों उत्तराखंड वासियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है ।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा जब देवभूमि बचाओ यात्रा के साथ भावना पांडे अपने सुलगते सवालों और कड़वे सच को बयां करते बयानों के साथ पहाड़ की एक एक पगडंडी और हर एक विधानसभा में नेताओं की कलई खोलेंगी तो जनता में किस तरह का जोश और ज़ज़्बा दिखाई देगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।