केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक

केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक

चमोली ।  उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम बर्फ से ढके हुए हैं। केदारनाथ में करीब चार इंच बर्फ जमा है। वहीं, बदरीनाथ में सात इंच और औली में चार इंच ताजी बर्फ जमी है, जबकि हेमकुंड साहिब में करीब एक फुट बर्फ जमी है। यहां पहले से चार फुट बर्फ जमी हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजधानी दून समेत राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज अगले चार दिनों तक बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले चार दिन तक देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली,  टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत राज्य के कई जिलों में खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि ओलावृष्टि के साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सोमवार को भी राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।