थाना सतपुली के पुलिस कर्मियों द्वारा थाने में मनायी गयी होली।

थाना सतपुली के पुलिस कर्मियों द्वारा थाने में मनायी गयी होली।

कोटद्वार। ‌रंगों के त्योहार होली पर्व के अवसर पर थाना सतपुली के पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार संग थाना परिसर में मिलकर होली मनायी गयी ।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि पुलिस विभाग जनता और समाज के प्रति उत्तरदायी है ओर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जबाबदेह है और ऐसे में त्योहारों पर पुलिस की जिम्मेदारी ओर ज्यादा बढ़ जाती है इस लिये जब तक सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में सतपुली वासियो द्वारा कुशलता पूर्वक होली नही मनायी गयी ।तब तक पुलिस कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्य ओर फर्ज से कार्य करते हुए अपनी डयूटी की गयी और तत्पश्चात ही थाना परिसर में पुलिस कर्मियों द्वारा अपने परिवारों के साथ मिलकर होली मनाई जा रही है ।इस अवसर पर थाना सतपुली परिवार द्वारा क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं दी गयी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।