सल्ट उपचुनाव :महेश जीना भाजपा और गंगा पंचोली कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

सल्ट उपचुनाव :महेश जीना भाजपा और गंगा पंचोली कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

mjeena-300x152 सल्ट उपचुनाव :महेश जीना भाजपा और गंगा पंचोली कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

अल्मोड़ा – उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा में विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के बाद होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने आज अपना अपना प्रत्याशी की धोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां सुरेन्द्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कल उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख भी है। आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से गंगा पंचोली ही प्रत्याशी थी जो बेहद कम वोटों से हारी थी।

IMG-20201112-WA0000-300x163 सल्ट उपचुनाव :महेश जीना भाजपा और गंगा पंचोली कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

 सल्ट विधानसभा में विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के उपरांत होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने आज अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी में जहां महेश जीना को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

download-5 सल्ट उपचुनाव :महेश जीना भाजपा और गंगा पंचोली कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

उधर कांग्रेस ने गंगा पंचोली को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि कल यानी 30 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है और 17 अप्रैल को  चुनाव का मतदान होना है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।