मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ के बच्चों ने जमकर खेली होली

मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ के बच्चों ने जमकर खेली होली

मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ के बच्चों ने जमकर खेली होली

 

चमोली : मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने होली गीतों के साथ होली मिलन के साथ जमकर एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया होली मिलन कार्यक्रम की मुख्यअतिथि ग्राम पंचायत कठूड़ की महिला मंगल अध्यक्षा ऊषा कनवासी ने कहा कि जिस तरह लाक डाउन में सारे प्राथमिक स्तर के स्कूल बन्द हैं, वही मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ समाज के लिए एक मिसाल कायम रखने मे सफल हो रही है,

32e0e1f9-2efc-4d8d-aa25-ec6a438756a8-300x225 मेरा घर मेरी पाठशाला कठूड़ के बच्चों ने जमकर खेली होली उन्होंने कहा कि अगर मेरा घर मेरी पाठशाला को कहीं से भी किसी सहयोग की आवश्यकता है तो, हम सभी ग्राम वासी सहयोग के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा वंही होली मिलन कार्यक्रम में शिवानी बिष्ट, बिमला, राखी, पुष्पा, पूजा, चेतना बिष्ट, संन्तोषी तथा ग्राम पंचायत के प्रधान लक्षण कनवासी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुनील नाथन बिष्ट ने किया, समारोह के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया, वही सुनील नाथन बिष्ट ने कहा कि होली के साथ साथ कोविड से भी बचने का प्रयास जरूर करें

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।