पंचतत्व में विलीन हुए बाबा महादेव गिरी

पंचतत्व में विलीन हुए बाबा महादेव गिरी

कोटद्वार । विगत सोलह वर्षों से गायों की सेवा कर रहे बाबा महादेव गिरी जी का गुरुवार को अपराह्न लगभग 1:30 बजे निधन हो गया वह बीमारी से जूझ रहे थे उनके अनुयायियों द्वारा शुक्रवार की सुबह उनको समाधि दी जाएगी । जानकारी के अनुसार सिद्धबली बाबा के आश्रम में विगत 16 वर्षों से गायों के प्रति समर्पित बाबा महादेव गिरी जी को आश्रम में ही सैर करने के दौरान चोट लग गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया था । इलाज के दौरान गुरुवार अपराहन लगभग 1:30 बजे उन्होंने अपने शरीर का त्याग कर दिया । वह 85 वर्ष के थे । उनके अनुयायियों द्वारा बताए गए कल सुबह समाधि बनाकर उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया जाएगा । इस अवसर पर गणेश कोठारी, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, नीतू रावत, शैलेश जोशी सहित कई अनुयाई उपस्थित रहे ।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

लैंसडौन विधायक पर बरसे सामाजिक कार्यकर्ता व विपक्ष , आवाज दबाने से भ्रष्टाचार नहीं दबता

Next post

नशे के विरुद्ध जनपद टिहरी गढवाल पुलिस की बडी कार्यवाही, 0.92 हेक्टेयर अफीम की खेती की नष्ट, 41 अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत